Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उपचुनावः 16 बूथों पर बुधवार को डाले जाएंगे वोट

उपचुनावः 16 बूथों पर बुधवार को डाले जाएंगे वोट

ऊंचाहार, रायबरेली। कन्दरॉवा ग्राम पंचायत के उप चुनाव में मतदान के लिए 16 बूथों पर बुधवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 16 पार्टी रवाना हो गई हैं। प्रत्येक पार्टी में पीठासीन अधिकारी समेत 4 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। दो पोलिंग पार्टियां रिजर्व रखी गई हैं। जानकारी देते हुए एआरओ संजय कुमार ने बताया कि कन्दरांवा प्राइमरी स्कूल में पंचायत भवन व जूनियर हाईस्कूल, प्रहलादपुर व कनक पुर, पूरे निरही स्थित प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल में बने बूथों पर वोट डाले जाएंगे। शांति व निष्पक्ष चुनाव के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। मतों की गिनती 8 सितंबर को सुबह 8 बजे से ब्लाक कार्यालय पर होगी।