Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भैंस ने दिया दो मुंह वाले बच्चे को जन्म

भैंस ने दिया दो मुंह वाले बच्चे को जन्म

2017.08.17. 01 ssp news two mouthफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना मक्खनपुर क्षेत्र बिल्टीगढ़ में एक ग्रामीण के घर भैंस ने आज सुबह एक दोमुंह वाले बच्चे को जन्म दिया। जिसके जन्म लेने के बाद देखने वाले ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हर कोई उस बच्चे को देखने आ रहा था जिसके दो मुंह थे, सायं तक यह सिलसिला चलता रहा।
बताते चलें कि थाना मक्खनपुर क्षेत्र बिल्टीगढ़ निवासी होरीलाल राठौर के यहां आज सुबह उनकी भैंस ने एक दो मुंह वाले बच्चे को जन्म दिया। पहले तो होरीलाल के परिजन घबरा गये, फिर उस बच्चे को दिखवाने के लिये पशु चिकित्सक को बुलाया। उसका चैकअप करवाया। पता चला बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। फिर क्या था जैसे ही गांव में खबर फैली कि होरीलाल के यहां भैंस ने दो मुंह वाले बच्चे को जन्म दिया है, वैसे ही ग्रामीणों की उसे देखने को भीड़ एकत्रित हो गयी। सुबह से सायं तक ग्रामीणों का उसे देखने के लिये तांता लगा रहा। यह बच्चा लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना रहा।