Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाजसेवी संस्था ने मेडिकल कॉलेज में टिन शेड लगवाया

समाजसेवी संस्था ने मेडिकल कॉलेज में टिन शेड लगवाया

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति के द्वारा स्वशासी मेडिकल कॉलेज में टिन शेड लगवाया गया।
जिसका शुभारम्भ प्रधानाचार्य डॉ बलबीर सिंह और सीएमएस डॉ नवीन जैन द्वारा फीता काटकर एवं शिलान्यास पट्टिका का अनावरण प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर सौम्य चौहान, यूनिट डायरेक्टर अनु बंसल ने किया। अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि यह 1100 स्क्वायर फीट टिन शेड मेडिकल कॉलेज परिसर में लगवाया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य मेडीकल कॉलेज में उपचार कराने आने वाले मरीजों की असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें बरसात, धूप से बचाने के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है। प्रशासनिक निदेशिका प्राची अग्रवाल ने बताया कि बैठने के लिए पांच सीमेंट की ब्रेंच व तीन पंखे लगवायें है। इस दौरान वित्त निदेशिका राखी बंसल, बीना चौहान, मंजू सिंह, उषा पाराशर, नीता गुप्ता, रेखा यादव, मधु गर्ग, अनुपमा, गुंजन, गौरी, रीना, सीमा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

⇒ ‘‘जन सामना’’ वेब न्यूज पोर्टल पर प्रसारित सामग्री जैसे – विज्ञापन, लेख, विचार अथवा समाचार के बारे में अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं अथवा कोई सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत हो रही है, तो आप मोबाइल न0 – 9935969202 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। ई-मेल jansaamna@gmail.com के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं। यथोचित संशोधन / पुनः सम्पादन बिना किसी हिचकिचाहट के किया जायेगा, क्योंकि हम ‘‘पत्रकारिता के आचरण के मानक’’ का पालन करने के लिये संकल्पवद्ध हैं। – सम्पादक