Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गृह मंत्रालय ने 38 पुलिस कर्मियों को अति उत्कृष्ट /उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा

गृह मंत्रालय ने 38 पुलिस कर्मियों को अति उत्कृष्ट /उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा

रायबरेली: जन सामना ब्यूरो। जिले में नियुक्त 38 अराजपत्रित अधिकारी/कर्मचारियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि रायबरेली जिले में नियुक्त 38 पुलिस कर्मियों को उनके द्वारा किये गये सराहनीय/प्रशंसनीय योगदान हेतु अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया है। जिसमें 13 निरीक्षक, 07 उप-निरीक्षक, 11 मुख्य-आरक्षी व 07 आरक्षी सम्मिलित है।
उन्होंने बताया कि दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को पुलिस कार्यालय में निरीक्षक संजय कुमार त्यागी, निरीक्षक जगदीश यादव, निरीक्षक राघवन कुमार सिंह, निरीक्षक जितेन्द्र सिहं, निरीक्षक रमेश चन्द्र यादव व निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। शेष अधि0/ कर्मचारियों को उनके नियुक्त स्थान पर पदक भेजकर प्राप्त कराया जा रहा है।