Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापार मंडल ने काठ बाजार के पीड़ित दुकानदारों के धरने का किया समर्थन

व्यापार मंडल ने काठ बाजार के पीड़ित दुकानदारों के धरने का किया समर्थन

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल काठ बाजार के पीड़ित व्यापारियों से मिला और धरने का समर्थन किया। व्यापार मंडल पदाधिकारियो ने कहा कि व्यापार मंडल पीड़ित काठ बाजार के व्यापारियों के साथ है।
बतातें चलें कि रविवार की अल सुबह रामलीला परिसर स्थित काठ बाजार में लगभग 54 दुकाने जलकर खाक हो गई थी। सोमवार को काठ बाजार के व्यापारियों ने पक्की दुकानें एवं मुआवजा की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। धरने के पांचवे दिन भी काठ बाजार के व्यापारियों धरना जारी रहा। शुक्रवार को व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर धरने का समर्थन करते हुए कहा कि व्यापार मंडल महानगर एवं पूरी बाजार कमेटी आपके साथ है। आपके साथ कंधा से कंधा मिलाकर आंदोलन के लिए तैयार है। इस दौरान रामबाबू झा महानगर महामंत्री, रमाशंकर यादव दादा, अनिल गुप्ता अमीना, परशुराम लालवानी, सुभाष यादव, पवन दीक्षित, रवि यादव, भानु उपाध्याय राजपाल यादव, अजय यादव, राकेश बाबू शर्मा, सुशील जाट, अर्जेश उपाध्याय, गौरव जैन आदि मौजूद रहे।