Monday, May 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महापौर ने नगर विधायक संग लगभग 70 लाख रू. के सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ

महापौर ने नगर विधायक संग लगभग 70 लाख रू. के सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य कराएं जा रहे है। इसी क्रम में रविवार को निगम की महापौर कामिनी राठौर ने दो वार्डाे में लगभग 70 लाख के निर्माण कार्याे का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास संकल्पना को साकार करते हुए महापौर कामिनी राठौर ने नगर विधायक मनीष असीजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की गरिमामयी मौजूदगी में वार्ड नं. 12 आनन्द नगर में मरघटी से डॉ रामदास होते हुए सियाराम के मकान तक, सोबरन से जवाहर एवं अशोक से नेम सिंह तक कच्ची गलियों में आरसीसी नाली व कलर्ड स्ट्रिप के साथ इ.ला. सड़क निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य 45 लाख 68 हजार रू. की धनराशि से कराया जायेगा। वहीं वार्ड नं. 20 में लगभग 24 लाख रू. से मौहल्ला कृष्णा नगर में वीरेन्द्र प्लाजा के सामने प्रवीन से रामवीर तक एवं फौजी से वीरेन्द्र तिवारी तक कच्ची व क्षतिग्रस्त गलियों में नाली व कलर्ड स्ट्रिप के साथ इ.ला. सड़क निर्माण कार्य कराया जायेगा। उक्त दोनों निर्माण कार्य होने से क्षेत्रिय लोगों का काफी राहत मिलेगी। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी एवं पार्षदगण मौजूद रहे।