Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कानपुर देहात : वाहनों की नीलामी हुई

कानपुर देहात : वाहनों की नीलामी हुई

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में थानों पर लंबित माल मुकदमाती/लावारिस वाहनों के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के क्रम में सोमवार को थाना सिकन्दरा पर विभिन्न जनपदों से आये 63 रजिस्टर्ड कबाड़ व्यापारियों के समक्ष बोली लगवाकर नीलामी प्रक्रिया के अन्तर्गत 10 दोपहिया वाहन, 01 मैजिक व 01 ट्रक कुल 12 वाहनों (207 एम डी एक्ट/लावारिस) का निस्तारण कराकर मय जी एस टी कुल 3,55,180 रुपये (तीन लाख पचपन हजार एक सौ अस्सी रुपये) के राजस्व की प्राप्ति की गयी। प्राप्त धनराशि को नियमानुसार राजकोष में जमा किया जायेगा ।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सिकंदरा थानाध्यक्ष अमरेन्द्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।