Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » खेल » उ.प्र. अंडर-15 महिला क्रिक्रेट कैंप के लिए शांभवी पालीवाल हा हुआ चयन

उ.प्र. अंडर-15 महिला क्रिक्रेट कैंप के लिए शांभवी पालीवाल हा हुआ चयन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश अंडर-15 महिला क्रिकेट कैंप के लिए शांभवी पालीवाल (माही) का चयन हुआ है। उनके चयन होने पर जनपद के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विकास पालीवाल ने बताया की शांभवी पालीवाल का चयन उत्तर प्रदेश अंदर 15 महिला क्रिकेट कैंप के लिए हुआ है। वह लेफ्ट हैंड बल्लेबाज व राइट आर्म लेग स्पिनर है। वह सेंट जॉन्स स्कूल ढोलपुरा में कक्षा 9 की छात्रा है। यूपीसीए का कैंप 12 से 14 नवंबर तक कमला क्लब कानपुर में लगेगा। इसमें उत्तर प्रदेश से चयनित 30 महिला खिलाडियों को बुलाया है। उनके चयन पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के निदेशक प्रदीप गुप्ता, डीसीए अध्यक्ष मोहन किशोर गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप मित्तल पम्मी, सचिव केशव लहरी, जॉइंट सेक्रेटरी आशीष मित्तल आशु, नीलमणि चतुर्वेदी, सुधीर सिंह, अनिल लहरी, धर्मेंद्र सिंह आदि ने चयन पर हर्ष व्यक्त किया है।