Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सिद्ध चक्र महामंडल विधान में 64 अर्घ्य किए समर्पित

सिद्ध चक्र महामंडल विधान में 64 अर्घ्य किए समर्पित

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। राजा का ताल स्थित अतिशय क्षेत्र पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान आचार्य सुनील भैया के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम श्रीजी को पनडु्कशीला पर विराजमान करने का सौभाग्य धर्मेंद्र, महेश चंद्र जैन को प्राप्त हुआ। इसके बाद उनके द्वारा श्रीजी का अभिषेक किया गया। शांति धारा का सौभाग्य आगरा से पधारे प्रमोद कुमार जैन आरसीएम परिवार ने प्राप्त किया। इसके बाद विधि विधान से देव शास्त्र गुरु की पूजा अर्चना की गई। तथा सिद्ध चक्र महामंडल विधान के 64 अर्घ समर्पित किए गए। कार्यक्रम में प्रभात जैन, गौरव जैन, अमन जैन, सुधीर बाबू जैन, राकेश कुमार जैन, राजेंद्र कुमार जैन, संदीप जैन, रजत जैन, सोनू जैन, श्रीकृष्ण जैन, छुट्टन बाबू जैन, राजेश जैन, संजय कुमार जैन, विक्रम जैन, प्रशांत जैन आदि का सहयोग रहा।