Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सेवानिवृत्ति शिक्षक कल्याण परिषद रायबरेली का निर्वाचन 28 नवंबर को

सेवानिवृत्ति शिक्षक कल्याण परिषद रायबरेली का निर्वाचन 28 नवंबर को

सलोन, रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्ति शिक्षक कल्याण परिषद रायबरेली का अधिवेशन /निर्वाचन दिनांक 28 नवंबर 2023 को नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बेलीगंज रायबरेली में प्रातः 11रू00 बजे से आरंभ होगा ।यह सूचना सेवानिवृत्ति शिक्षक कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर 2023 की मासिक बैठक में यह बात आई थी कि कमेटी का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है निर्वाचन कब तक होंगे। इसमें प्रदेश संगठन से वार्ता की गई और उन्हें अवगत कराया गया कि जनपद रायबरेली में समस्त विकास क्षेत्रों के ब्लॉक स्तरीय चुनाव संपन्न हो गए हैं । प्रदेश संगठन से जनपद स्तरीय अधिवेशन /निर्वाचन की तिथि 28 नवंबर 2023 नियत की गई।