Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कल्पतरु ट्रस्ट की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

कल्पतरु ट्रस्ट की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। नगर के गढैया मौहल्ला स्थित अग्रवाल धर्मशाला मे समाजसेवी संस्था कल्पतरु ट्रस्ट की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे ट्रस्ट के बार्षिक उत्सव व नवीन कमेटी का गठन ट्रस्ट के संस्थापक कृष्ण कुमार खण्डेलवाल की उपस्थिति व पवन अग्रवाल की अध्यक्षता मे सर्वसम्मिति से किया गया। जिसमे अध्यक्ष तरुण अग्रवाल, सचिव आशीष तोमर मनु, कोषाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल को चुना गया। इसी के साथ सलाहाकार समिति मे अतुल सिंघल, शंकर चौहान, अमित अग्रवाल, गगन कपूर को चुना गया। कमेटी सदस्यों मे अर्पित अग्रवाल, प्रशांत विक्रम सिंह, विशाल अग्रवाल, लकी जैन, अमन मित्तल, अशोक शर्मा, गगन तोमर, तनय अग्रवाल, हेमंत सोनी को चुना गया। चुने हुये पदाधिकारियों को ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने फूल माला पहना कर सम्मानित किया। सभी ने ताली बजाकर सभी पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन किया। साथ ही आगामी दिसम्बर माह मे होने वाले वार्षिक उत्सव पर चर्चा की।