Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जलवायु परिवर्तन को लेकर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

जलवायु परिवर्तन को लेकर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथुराः संवाददाता। शनिवार को विकास खण्ड राया के सभागार में नवजीवन ग्रामोद्योग समिति बाह आगरा द्वारा जलवायु परिवर्तन और कृषि सलाह किसान जागरूकता एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। संगोष्ठी को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राया चंचल चौधरी, विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी सतेंद्र सिंह और श्रीमती प्रेमलता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दीप्ति कुलश्रेष्ठ ने संबोधित किया। संगोष्ठी के उपरांत विकासखण्ड परिसर में अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इससे पूर्व नव जीवन ग्रामोद्योग के सचिव ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस दौरान रन सिंह, अशोक कुमार, रवि कुमार श्रीवास्तव, दिलीप मीना, सत्यवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।