Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अनियंत्रित टेम्पो व बाइक की टक्कर, दो घायल

अनियंत्रित टेम्पो व बाइक की टक्कर, दो घायल

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र महराजगंज के वसालत नगर (चंदापुर) के पास एक तेज रफ्तार टेंपो ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक देशराज पुत्र शिवबालक उम्र 22 वर्ष, आंसू पुत्र भोला उम्र 23 वर्ष निवासी डोमापुर थाना महराजगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक द्वारा बताया गया कि घायल युवकों को इलाज के लिए लाया गया था। जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।