Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यूटा की जिला कार्यकारिणी का चुनाव 10 दिसंबर को

यूटा की जिला कार्यकारिणी का चुनाव 10 दिसंबर को

सासनी, हाथरस। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के प्रमुख संगठन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) की जिला कार्यसमिति का निर्वाचन दस दिसंबर को शहर के सादाबाद गेट स्थित बीबीसीएन रॉयल रेस्टोरेंट के सभागार में होगा।
उक्त जानकारी देते हुए संगठन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने बतया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने इस आशय का पत्र जारी कर चुनाव प्रक्रिया को विधिवत सम्पन्न कराने हेतु यूटा के प्रदेश कोषाध्यक्ष वीपी बघेल को चुनाव पर्यवेक्षक तथा जनपद आगरा के जिलाध्यक्ष केशव दीक्षित को चुनाव अधिकारी एवं के.के. शर्मा को सह-चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। चुनाव अधिकारी केशव दीक्षित ने बताया है कि संगठन के प्रांतीय निर्देशानुसार नामांकन जमा करने व वापिस लेने की प्रक्रिया निर्धारित समय प्रातः 10 बजे प्रारम्भ कर दी जाएगी। आवश्यकता की स्थिति में गोपनीय मतदान दोपहर एक बजे से होगा। वहीं संगठन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा व जिला महामंत्री हरी सिंह ने बताया कि चुनाव के बाद उसी दिन नवनिर्वाचित कार्यसमिति के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यूटा से जुड़े एवं यूटा की विचारधारा वाले सभी सम्मानित शिक्षक इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।