Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जैन समाज ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

जैन समाज ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा राजा के ताल स्थित विद्यानंद संत भवन में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।
सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रजप्रांत के प्रदेश सहमंत्री तेजवंत, प्रांत उपाध्यक्ष विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यकारी सदस्य आकाश शर्मा, अमन जैन का सकल जैन समाज द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर प्रांत उपाध्यक्ष तेजवत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन हो चुका है। 50 लाख से ज्यादा छात्र देश भर में संगठन की सदस्या ग्रहण कर चुके है। विद्यार्थी परिषद समाज के प्रत्येक युवाओं को साथ लेकर चल रहा है। प्रदेश सहमंत्री रजत जैन ने कहा विद्यार्थी परिषद का लक्ष्य भारत को विश्व गुरु बनाने का है, जिसमें युवाओं की विशेष भूमिका रहेगी। कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश जैन ने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिये प्रेरित किया। वीर मंडल के जिलाध्यक्ष सुविधि जैन ने कहा विद्यार्थी परिषद 1949 से चलने वाली यात्रा आज 75 वर्ष पूर्ण कर चुकी है। कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार जैन, राजेश जैन, रजनी जैन, विनोद कुमारी जैन, बबली जैन, अनिल जैन, सुधीर जैन, प्रभात जैन, अरुण जैन, गौरव जैन, दीपक जैन, जयदेव बघेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।