Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मकान की छत गिरी, परिवार के चार सदस्य बाल-बाल बचे

मकान की छत गिरी, परिवार के चार सदस्य बाल-बाल बचे

शिकोहाबाद, फिरोजाबादः संवाददाता। पटेल नगर के पटेल मार्ग पर रह रहे ब्रजेश पुत्र चंद्रभान गोस्वामी अपने परिवार के साथ मकान में रह रहा है। बुधवार की रात ब्रजेश अपनी पत्नी रीमा, छह साल की बेटी नेहा और चार साल के बेटे राघव के साथ कमरे में सो रहा था। मध्य रात दो बजे के करीब अचानक मकान की गाटर-पटिया भरभरा कर गिर पड़ी। गनीमत रही कि ब्रजेश का पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। हादसा होते ही मोहल्ले के लोगों में जगार हो गई। लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लेकिन गनीमत रही कि जिस तरफ ब्रजेश और उसका परिवार लेटा हुआ था, उधर गाटरों की बजह से उसका पूरा परिवार बच गया। छत के गिरते ही ब्रजेश परिवार के साथ बाहर आकर खड़ा हो गया। इस दौरान कमरे में रखा उसका अन्य सामान बर्बाद हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्रजेश संविदा पर विद्युत विभाग में लाइनमेन का काम करता है। वह काफी गरीब है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उसे आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग की है।