Thursday, October 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो दिवसीय मेधावी सम्मान समारोह 24 से

दो दिवसीय मेधावी सम्मान समारोह 24 से

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। ज्ञानदीप सीनियर सैकेंड्री पब्लिक स्कूल का दो दिवसीय मेधावी सम्मान समारोह 24 दिसंबर से आयोजित किया जायेगा। इसमें 75 से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिंह, मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी विद्यालय की प्रबंध निदेशक डॉ. रजनी यादव ने दी है।