Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्पोर्ट स्टेडियम को भेंट किया वॉटर प्यूरीफायर

स्पोर्ट स्टेडियम को भेंट किया वॉटर प्यूरीफायर

रायबरेली। बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड रायबरेली द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत स्पोर्ट स्टेडियम रायबरेली को वॉटर प्यूरीफायर उपलब्ध कराया गया। प्यूरीफायर प्रदान करते हुए बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड रायबरेली के मानव संसाधन प्रमुख हेमंत किशोर श्रीवास्तव ने कहा कि खिलाड़ियों को शीतल जल प्राप्त हो, इसके लिए स्टेडियम परिसर में लगाने हेतु वॉटर प्यूरीफायर उपलब्ध कराया गया। शुद्ध जल पीने से खिलाड़ियों का स्वास्थ्य भी स्वस्थ रहेगा। जिला खेल अधिकारी डी.के. पुरुषोत्तम ने कहा कि खेलकूद को बढ़ावा देने हेतु बिरला कॉरपोरेशन का यह सहयोग खिलाड़ियों के हित में है।
इस अवसर पर शिव गोविंद सिंह, बाबूलाल व तमाम खिलाड़ी मौजूद रहे।