Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शटर तोड़कर चोरों ने लाखों का माल किया पार

शटर तोड़कर चोरों ने लाखों का माल किया पार

महराजगंज, रायबरेली। सर्दी के मौसम में घने कोहरे का फायदा चोरों ने उठा लिया और घटना को अंजाम देकर पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोल दी।
बता दें कि महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट न्यू महालक्ष्मी ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकानदार द्वारा बताया गया है कि चार किलो चांदी सहित अन्य सामान को चोरों ने पार किया है जबकि चोरों द्वारा लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया गया लेकिन शायद नाकाम होने के चलते उसमें रखे सामान चोरी होने से बच गया। वहीं पीड़ित दुकानदार रमेश उर्फ बंटी ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने मौके की जांच की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बालेन्दु गौतम ने बताया कि चोरी की घटना की शिकायत मिली जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही।