Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विश्वविद्यालय के ट्रस्टी ने आचार्य बालकृष्ण से की मुलाकात

विश्वविद्यालय के ट्रस्टी ने आचार्य बालकृष्ण से की मुलाकात

शिकोहाबाद। एफएस विश्वविद्यालय के ट्रस्टी डॉ. राहुल यादव ने पंतजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण से हरिद्वार जाकर शिष्टाचार भेंट की। डॉ. राहुल यादव ने उन्हें विश्वविद्यालय के नाम का स्मृति चिन्ह तथा फूल गुच्छ देकर सम्मानित किया। इसके बाद डॉ. राहुल यादव ने कई महत्व पूर्ण बिन्दुओं पर आचार्य से चर्चा की। आये हुये नये कोरोना वैरिएन्ट जेएनन के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उससे बचने के उपाय एवं उसके आयुर्वेदिक के सम्बन्ध में जानकारी ली।