Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कल्याण मंदिर विधान के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का होगा शुभारम्भ

कल्याण मंदिर विधान के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का होगा शुभारम्भ

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। राजा का ताल स्थित अतिशय क्षेत्र पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शनिवार से प्रारंभ होने जा रहा है। जैन मंदिर में छह जनवरी को कल्याण मंदिर विधान, सात जनवरी को भगवान चंदा प्रभु एवं श्री पारसनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याण महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें 523 वर्ष के इतिहास में पहली बार मूल नायक भगवान पारसनाथ का महामस्तिका अभिषेक किया जाएगा। आठ जनवरी को शांति विधान का आयोजन करके कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। कार्यक्रम में इंदौर से पधारे बाल ब्रह्मचारी सुनील भैया का पूर्ण सानिध्य प्राप्त होगा।