Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं का किया बखान

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं का किया बखान

ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के आज ग्राम शहजादपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने की। साथ में लोक सभा संयोजक आर बी सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में जन जन को अवगत कराया और अयोध्या में बन रहे भव्य श्री मंदिर के लिए भाजपा सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं कार्यक्रम में मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष ऊंचाहार के प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल (टिल्लू भैया) ने भी क्षेत्रवासियो को बताया कि भाजपा सरकार गरीबों की मदद करने वाली सरकार है। आज सरकार को हर योजना का लाभ सीधे ग्रामीणों के पास पहुंच जाता है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, विधान सभा विस्तारक के डी भाई, महामंत्री विनीत कौशल, प्रधान छोटेलाल एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।