Friday, June 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रोजगार मेले का किया गया आयोजन

रोजगार मेले का किया गया आयोजन

महराजगंज, रायबरेली: संवाददाता। मंगलवार को ब्लाक परिसर महराजगंज में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेला में कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। वहीं मेले में कुल 181 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 79 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मौके पर एडीओ पंचायत सतीश चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।