Thursday, July 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 14 जनवरी से शुरू होंगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

14 जनवरी से शुरू होंगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

फिरोजाबाद: संवाददाता। कांग्रेस के घर संसार कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी सिकंदर सिंह वाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी द्वारा 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से लेकर मुम्बई तक जायेगी। जिसमे वे लगभग 6700 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। यात्रा के दौरान हर जिले के ब्लॉक, बूथ, वार्ड में कार्यक्रम किये जायेंगे और सभी लोग संगठित होकर कांग्रेस पार्टी की योजनाओं को जन जन तक पहुचायेंगे। 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व केंद्र में सरकार बनाएंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग, मनोज भटेले, मुकेश गौड़, नसीर अहमद, शफात खान राजू, गुलाम जिलानी, योगेश दिवाकर, संत कुमार, यश दुबे, चंद्रकांत यादव, दाऊद खान, मधु यादव, काजल, विपिन धारिया, रामशंकर राजौरिया, राजेश शर्मा राज, चोब सिंह लोधी, गिर्राज यादव, हेमंत निषाद, सितारा देवी, वकार खालिक, फहीम कुरैशी, मजहर बेग, रंजीत यादव, खजांची दिवाकर, राजेश कुमार दिवाकर, सैयद अली नवी, जीशान, रामकुमार रावत, रोहित यादव आदि मौजूद रहे।