Wednesday, July 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हाईवे पर भीषण कार दुर्घटना में शहर के व्यापारी सहित दो की मौत

हाईवे पर भीषण कार दुर्घटना में शहर के व्यापारी सहित दो की मौत

मथुराः जन सामना संवाददाता। हाईवे पर कोसीकला क्षेत्र में होटल कंट्रीन के समीप शुक्रवार को हुए सडक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक अनियंत्रित कार ने सडक किनारे खडे दो लोगों को रौंद दिया और हाइवे के नीचे सर्विस रोड से होते हुए खड्ड में जा पलटी। घटना में व्यापारी सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कार सवार चार लोग भी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से शहर में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह करीब पौने बारह बजे आगरा की ओर से आ रही एक अर्टिका कार होटल कंट्रीन के समीप अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ने सडक किनारे पैदल जा रहे सोनू जैन एवं उनके दोस्त वैभव गर्ग को कुचल दिया और खडडे में जा गिरी। भीषण दुर्घटना में सोनू जैन पुत्र सतीश चंद जैन उम्र 39 वर्ष आर्यनगर कोसीकलां , वैभव गर्ग पुत्र श्रीनाथ गर्ग उम्र 26वर्ष निवासी संगीरिया सदन थाना चौक पटना सिटी बिहार ं की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद कार सवार चार लोग भी घायल हो गए। जिनमें दो महिला एवं दो पुरूष शामिल हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना की सूचना के बाद शहर में कोहराम मच गया। लोग घटनास्थल की ओर दौड पडे। बताते हैं कि पटना निवासी वैभव मूल रूप से कोसीकलां के ही हैं। जो कि पटना में जा बसे थे। उनका यहां कोसीकलां में प्लाट था जिसे बिक्री के लिए सोनू जैन को दिखाने के लिए यहां कोसीकलां रूका था। घटना से पूर्व वे लोग उसी के लिए निकले थे लेकिन वे दोनों दुर्घटना के शिकार हो गए। इंस्पेक्टर अरूण बालियान ने बताया कि मामले को लेकर मृतक के भाई प्रदीप ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।