शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। नगर के मोहल्ला निजामपुर गढ़ूमा निवासी आदित्य ने पहले ही प्रयास में राजनीति विज्ञान विषय से यूजीसी नेट (असिस्टेंट प्रोफेसर) की परीक्षा पास कर जिले एवं नगर का नाम रोशन किया है। आदित्य ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजन, पिता कमल किशोर, परिजन और अपनी मेहनत को दिया है। उसकी सफलता पर शुभचिंतकों और परिजनों ने उसे बधाई दी है। बधाई देने बालों में ओम प्रकाश यादव, गौरव, श्वेता यादव और भीमसेन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Jansaamna