Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ईवीएम मशीनों व वीवीपैड का निरीक्षण कर देखी सुरक्षा व्यवस्था

ईवीएम मशीनों व वीवीपैड का निरीक्षण कर देखी सुरक्षा व्यवस्था

चंदौली: जन सामना संवाददाता। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत आज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पाण्डेय द्वारा नवीन मंडी में संरक्षित ईवीएम मशीन स्थल का सुरक्षा व्यवस्था को देखा गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम गो-डाउन का त्रैमासिक निरीक्षण करने का निर्देश प्राप्त है। इसी क्रम में आज नवीन मण्डी गोदाम में रखी ईवीएम मशीनों को रैंडमलीय जाँच हुई जो सभी सुरक्षित हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी ने सुरक्षा संबंधित लगे उपकरणों, विद्युतीकरण, सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा व्यवस्था आदि सुरक्षा मानकों को गहनता से देखा।