Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला शक्ति ने सजाई राम दरबार की झांकी

महिला शक्ति ने सजाई राम दरबार की झांकी

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जायंट्स ग्रुुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा राम दरबार की झांकी सजाई गई। रामदबार में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप आकर्षण दिखाई दे रहे थे। प्रीति, संगति, दीपा, श्वेता प्रभु श्रीराम के भजनो ंपर नृत्य कर सबको भाव विभोर कर दिया।
संस्था अध्यक्ष मधु गर्ग ने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे देश के प्राण है। उनका चरित्र हमें मर्यादा सिखाता है। मोनिका रानीवाला ने कहा कि हमें राम के जीवन से त्याग की सीख मिलती है। रीना गर्ग ने कहा कि राम जन जन के प्राण है, वे किसी एक समुदाय के नहीं, अपितु पूरे देश के लिए आदर्श है। वही प्रभु श्रीराम के भजनों से पूरा प्रांगण राममय हो गया। महिला शक्ति की पदाधिकारी भजनों पर झूमते दिखाई दी। प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर अनु बंसल की उपस्थिति सहारनीय रही।