Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान ने कन्याओं की शादी में किया सहयोग

सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान ने कन्याओं की शादी में किया सहयोग

मथुरा। सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान की एक बैठक कैंप कार्यालय जगन्नाथ पुरी पर महिला सभा अध्यक्ष डॉक्टर जमुना शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर बसंत पंचमी को होने वाली तीन लड़कियों की शादी के लिए संस्थान द्वारा प्रत्येक तीनों को 6100 रुपया का चेक सात साड़ियां, पैंट, शर्ट, कंबल, बर्तन, दरी, चादर , बेडशीट सिंगार दानी, गिफ्ट आदि विवाह योग्य सामान प्रत्येक तीनों को दिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि संस्थान विप्र समाज की लड़कियों के लिए शादी हेतु सहयोग करती चली आ रही है। आगे भी अपनी सहयोगी जनों के साथ मिलकर संस्थान यह कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्थान सचिव नारायण प्रसाद शर्मा पंकज शर्मा प्रमुख व्यवसाही पप्पू गौतम महिला सभा अध्यक्ष डॉक्टर जमुना शर्मा कल्पना सारस्वत उमा शर्मा पी शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। -JS Reporter.