Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलवामा के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

पुलवामा के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

ऊंचाहार, रायबरेली। कस्बा स्थित खंड विकास कार्यालय में स्थापित बलिदानी स्मारक पर पहुंचकर व्यापारियों ने बुधवार की शाम को कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन व्रत रखते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान पुलवामा के बलिदानियों को याद किया गया।
भाजपा नेता व राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष अभिलाष चंद्र कौशल ने कहा कि पुलवामा हमले को पांच साल बीत चुके हैं। बलिदानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। पुलवामा हमले में जो जवान बलिदान हुए उनकी कमी कभी भी पूरी नहीं की जा सकती। हम सभी को अपने देश के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखनी चाहिए।
इस अवसर पर राधे श्याम सोनी जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, भाजपा विधानसभा विस्तार कृष्णदेव, राजू सोनी, कमलेश कुमार, मनीष कौशल, विनीत कौशल, जितेंद्र सिंह, राजेश कुमार ,विजय श्रीवास्तव विजयपाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।