Sunday, May 3, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बसंत पंचमी पर विद्यालय में सरस्वती पूजन किया गया

बसंत पंचमी पर विद्यालय में सरस्वती पूजन किया गया

ऊंचाहार, रायबरेली । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊर्जा विहार ऊंचाहार बसंत पंचमी के अवसर पर विधि-विधान के साथ की गई मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। प्रधानाचार्य की अनुपस्थित में विद्यालय के आचार्य शशिभूषण मणि तिवारी ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई और हवन पूजन किया। विद्यार्थियों ने भी मां सरस्वती की आराधना की और विद्या का दान मांगा।
हवन पूजन का कार्यक्रम गोकना गंगा घाट के पुजारी वरिष्ठ पुरोहित जितेंद्र द्विवेदी ने संपन्न कराया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य, आचार्या विद्यार्थीगण एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।