Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आदि गुरु पूज्य लाल जी महाराज की मनाई गई जयंती

आदि गुरु पूज्य लाल जी महाराज की मनाई गई जयंती

रायबरेलीः संवाददाता। श्री रामचंद्र मिशन के आदि गुरु पूज्य लाल जी महाराज की 151वी जयंती बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ झूलेलाल मंदिर प्रांगण में मनाई गई। 14 फरवरी को सेंटर कोऑर्डिनेटर विजय रस्तोगी ने जानकारी दी कि प्रातः 9 बजे से ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। तत्पश्चात सहज मार्ग के सिद्धांत पर चर्चा की गई व रविशंकर श्रीवास्तव द्वारा पुरुषो को व बहन रश्मि सिंह द्वारा बहनों को व्यक्तिगत सिटिंग दी गयी। इसके बाद दोपहर में सूक्ष्म जलपान किया गया। पुनः सायंकाल 5ः 30 बजे ध्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 44 लोग उपस्थित रहे।