Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक राहुल कुमार ने दिखाई मानवता

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक राहुल कुमार ने दिखाई मानवता

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक व समाजसेवी राहुल कुमार ने मानवीयता दिखाते हुए तीन माह पूर्व आगरा में बालिका शिवानी की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। सोमवार को बालिका के घर पहुंचकर हाल चाल जाना। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ्य है। राहुल कुमार ने बताया कि 13 अप्रैल 2022 को शिवानी के ऊपर 11 हजार वॉल्टेज का हाईटेंशन तार लालऊ फीडर के पास ककरऊ में टूट कर गिर गया था। जिसमें शिवानी 70 प्रतिशत तक जल गई थी। पूरा परिवार दुखी था। परिवार की आर्थिक हालत खराब थी। बालिका के पिता राजकुमार चूड़ी का काम करते है। जब मुझे बच्ची के बारे में जानकारी मिली, तो मैंने परिवार की मद्द करने की ठान ली। मैंने प्रसास कर 8 मई 2022 को थाना उत्तर में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई। विभाग द्वारा बीस हजार रू. की सहायता प्रदान की गई। शिवानी की आगरा के एस.एन. हॉस्पीटल में विगत तीन माह पूर्व प्लास्टिक सर्जरी कराई। जो आज पूरी तरह स्वस्थ्य है। पीड़ित बालिका के परिजनों ने राहुत कुमार का आभार प्रकट किया।