Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एनडीपीएस में छह माह की सजा और सात हजार का जुर्माना

एनडीपीएस में छह माह की सजा और सात हजार का जुर्माना

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुये ठोस साक्ष्य संकलन के आधार पर थाना लाइनपार पर पंजीकृत मुकदमे में आरोपी किताब सिंह को न्यायालय एसीजे (एफटीसी) 01 द्वारा दोषी पाते हुए 6 माह के कठोर कारावास व 7 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। न्यायालय ने मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के चलते एनडीपीएस एक्ट के आरोपी किताब सिंह पुत्र गजोलाल निवासी गली नम्बर 1 रामनगर थाना लाइनपार को न्यायालय ने दोषी मानते हुए उसे छह माह का कठोर कारावास तथा सात हजार रुपये का जुर्माना से दंडित किया है। एसएसपी ने मॉनीटरिंग सेल के सभी कर्मचारियों से सभी मुकदमों में प्रभावी पैरवी करते हुए ज्यादा से ज्यादा सजा दिलाए जाने के लिए कहा है। जिससे लोगों को उचित न्याय मिल सके।