Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चोरी के सामान व अवैध शस्त्र-कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी के सामान व अवैध शस्त्र-कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज, रायबरेली। थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा थाना महराजगंज पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त रोनक सिंह पुत्र स्व० रामकरण सिंह निवासी ग्राम हिलहा थाना महराजगंज जनपद रायबरेली को चोरी के सामान तथा अवैध शस्त्र कारतूस के साथ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया है कि उप निरीक्षक राहुल चौहान की टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इस दौरान अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र-कारतूस बरामद हुआ है, जिसके विरूद्ध थाना महराजगंज पर शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया है तथा वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।