Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम, वीवीपैट के रखरखाव का अवलोकन किया तथा ईवीएम वीवीपैट आदि की सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था 24 घंटे रहे एवं किसी प्रकार की लापरवाही ना होने पाए, सीसीटीवी कैमरे संचालित रहे तथा साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रहे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जनप्रतिनिधिगण तथा निर्वाचन कार्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।