Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एनटीपीसी ऊंचाहार स्थित जीवन ज्योति चिकित्सालय में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

एनटीपीसी ऊंचाहार स्थित जीवन ज्योति चिकित्सालय में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी ऊंचाहार स्थित जीवन ज्योति चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा व प्रियदर्शनी लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा श्रीमती तरूणा छाबड़ा द्वारा रक्तदान करके किया गया। इस अवसर पर श्री छाबड़ा ने उपस्थितजन से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान होता है। रक्तदान के माध्यम से आप किसी व्यक्ति को जीवन दान दे सकते हैं। जहां एक ओर रक्तदान दूसरे के प्राणों की रक्षा करता है, वहीं दूसरी ओर नियमित सावधान करने से कईं घातक बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। रक्तदान के महाकार्य के लिए आप सभी आगे आएं और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० मधु सिंह ने रक्तदान के महत्व को सभी से साझा किया और सभी से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अतुल कमलाकर देसाई, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) के डी यादव, महाप्रबंधक (प्रचालन) राजेश कुमार, अन्य विभागाध्यक्ष सहित यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे व रक्तदान में भागीदार बनें।