Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » परीक्षा निरस्त होने से क्षुब्ध युवती ने की आत्महत्या

परीक्षा निरस्त होने से क्षुब्ध युवती ने की आत्महत्या

फिरोजाबाद। नई बस्ती निवासी वर्षा (22) पुत्री जगदीश ने शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर आये, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। वहीं परिजनों की माने तो वर्षा सरकारी भर्ती की तैयारी कर रही थी। हाल ही में उसने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक हो गया और परीक्षा निरस्त हो गई। जिससे वर्षा डिप्रेशन में आ गई और उसने आत्महत्या कर ली।