Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स ने कस्बा में किया फ्लैग मार्च

पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स ने कस्बा में किया फ्लैग मार्च

महराजगंज, रायबरेली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उप जिलाधिकारी, सीओ, प्रभारी निरीक्षक महराजगंज बालेंदु गौतम व पैरा मिलिट्री फोर्स ने कस्बा में फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने संदेश दिया। आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है जिसको लेकर पुलिस व पैरा मिलिट्री द्वारा पूरे कस्बा में फ्लैग मार्च किया गया, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे। लोकसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की शांति भंग ना हो, जिसको लेकर लगातार स्थानीय पुलिस व पैरा मिलिट्री सहित अन्य फोर्स सक्रिय हो गई है और फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।