मथुरा: संवाददाता। विश्व श्रवण दिवस जनपद मथुरा में जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो पर मनाया गया। ई एन टी सर्जन डॉ अमिताभ पांडे एवं सहायक ऑडियोमेट्रिक असिस्टेंट सत्येंद्र कुमार स्पीच थैरेपिस्ट अशोक योगी द्वारा ओपीडी के मरीजों एवं स्टाफ को कान से संबंधित रखरखाव छोटे नवजात बच्चों की देखभाल कान में किसी तरीके की नुकीली एवं तेल का प्रयोग नहीं करना छोटे बच्चों में किस प्रकार से उसके मूक बधिर की पहचान एवं समय से पहले उसका ऑपरेशन हियरिंग लीड का प्रयोग में लाना आदि के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एफएलसी दिव्या चौहान स्टाफ नर्स शिल्पी वर्मा मनीष राजपूत काउंसलर प्रवीण वर्मा एवं समस्त पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।
Jansaamna