Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला शक्ति ने मोतियाबिंद के मरीजों का कराया निःशुल्क ऑपरेशन

महिला शक्ति ने मोतियाबिंद के मरीजों का कराया निःशुल्क ऑपरेशन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जायंट्रस ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा नेत्र शिविर में चयनित मोतियाबिंद के मरीजों का प्रथम चरण में जिला अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया। गुरूवार को डॉ प्रेरणा ने जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के मरीजों के सफल ऑपरेशन किये।
महिला शक्ति की अध्यक्ष मधु गर्ग ने बताया कि जिला अस्पताल में आज मोतिया बिंद के सभी ऑपरेशन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुए है। हमारा प्रयास सेवा ही संकल्प के साथ लोगो की आंखो की रोशनी लौटने में सार्थक हुआ। मोनिका रानीवाला एवं रीना गर्ग ने बताया ऑपरेशन के बाद सभी मरीज आंखो की रोशनी पाकर खुश नजर आए। इस दौरान रेणु अरोरा, तनु माथुर, शीनु, गौरी आदि महिला शक्ति की पदाधिकारी मौजूद रही।