Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महाशिवरात्रि पर बाल्हेस्वर मंदिर में लगा भक्तों का तांता

महाशिवरात्रि पर बाल्हेस्वर मंदिर में लगा भक्तों का तांता

लालगंज, रायबरेलीः संवाददाता। तहसील क्षेत्र लालगंज के अंतर्गत ऐहार में स्थित बालेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। साथ ही धाम के परिसर में आकर्षण मेला लगाया गया। शिव भक्तों ने शिवालय में दर्शन कर कल्याण की कामना की और मेले का आनंद उठाया।
महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के सभी शिवालयों में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ते दिखी। श्री जनकल्याण समिति के संगठन मंत्री अजय शुक्ला, अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष अतुल मिश्रा, कोषाध्यक्ष अखिलेश पांडे, संरक्षक धीरेंद्र मिश्रा, मंत्री अजय तिवारी, बबुआ अवस्थी मेला व्यवस्थापक, आशीष कुमार शुक्ला व अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।