Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा

गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा

फिरोजाबादः संवाददाता। शुक्रवार को महाशिवरा़ित्र पर्व के अवसर पर मुक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर समिति द्वारा राधा कृष्ण मंदिर से भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का मार्ग शिवभक्तों द्वारा आरती उतारकर एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
भगवान भोलेशंकर की भव्य शोभायात्रा का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा व महापौर कामिनी राठौर नेे डोले में विरामान भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं आरती उताकर किया। शोभायात्रा राधा कृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होकर, गल्ला मंडी, चंद्रवार गेट, रामनगर होते हुए छारबाग स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर स्वर्ग आश्रम पर पहुंचकर संपन्न हुई। भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा में देवी-देवताओं की झांकी के अलावा मॉ दुर्गा की झांकी विशेष आकर्षण का केेंद्र रही। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में मेला कमेटी के अध्यक्ष कमल शर्मा, कोषाध्यक्ष नितिन कुलश्रेष्ठ, लाल बाबू, आनंद अग्रवाल, सत्यवीर गुप्ता, सुनील शर्मा, दिनेश शर्मा, रवीन्द्र शर्मा, प्रदीप, अनिल वर्मा, प्रमोद कुमार, नीरज वर्मा आदि मौजूद रहे।