Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हिंदू नववर्ष कलैंडर का किया गया विमोचन

हिंदू नववर्ष कलैंडर का किया गया विमोचन

फिरेाजाबादः जन सामना संवाददाता। भारतीय सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा रविवार को न्यू कोनार्क रेस्टोरेंट में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष में विक्रम संवत 2081 के कैलेंडर का विमोचन डॉ महेश चंद गुप्ता, डॉ मयंक भटनागर, डॉ जयेश कुमार ने किया। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष त्रिभुवन श्रीमाली, महासचिव ध्रुव कांत सिंह, कोषाध्यक्ष महेश चंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल नवरंग, दीनानाथ गर्ग, जेपी मित्तल, इंजी. एससी अग्रवाल, ओम प्रकाश वार्ष्णेय, उमाशंकर अग्रवाल, डॉ अनिल कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।