Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम से मनाया गया तपकल्याणक

धूमधाम से मनाया गया तपकल्याणक

फिरोजाबाद। पंचकल्याणक महोत्सव में गुरुवार को तपकल्याणक धूमधाम से मनाया गया। जिसमे प्रातः सर्वप्रथम जाप अनुस्थान हुआ। तत्पश्चात श्रीजी का अभिषेक तथा शांतिधारा मंत्रोच्चारण के साथ की गई। तीर्थंकर बालक की बाल क्रीड़ा का सभी लोगों ने आंनद लिया। वहीं भगवान युवराज पार्श्व का युवा राज्य अभिषेक हुआ। तत्पश्चात वैराग्य दर्शन, दीक्षा अभिषेक एवं दीक्षा संस्कार विधि पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में हिस्सा लिए सभी इंद्र और इंद्रानिया जैसे भगवान के माता पिता, सोधर्म इंद्र, धनपति कुबेर, यज्ञनायक, ईशान इंद्र, महेंद्र इंद्र, सानत कुमार इंद्र, स्वर्ण सौभाग्यवती महिलाए, अखंड सौभाग्यवती महिलाए आदि ने अपनी-अपनी सारी क्रियाएं पूर्ण भक्ति भाव के साथ की। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया। मीडिया प्रभारी राज जैन ने बताया कि सायं कालीन सभा में गुरुभक्ति, भजन, आरती तथा प्रवचन होंगे। तत्पश्चात संगीतमय आरती तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं शुक्रवार को ज्ञान कल्याणक की सारी क्रियाएं बड़े ही धूमधाम से संपन्न होगी। कार्यक्रम में नीतेश जैन, सौरभ जैन, सचिन जैन, अजय जैन बजाज, राहुल जैन इशौली, अनुज जैन तुलसी बिहार आदि लोग उपस्थित रहे।