Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ईवीएम मशीनों का किया निरीक्षण

ईवीएम मशीनों का किया निरीक्षण

चन्दौली। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों के दृष्टिगत आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे द्वारा नवीन मंडी में संरक्षित ईवीएम मशीन स्थल का सुरक्षा व्यवस्था को देखा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम गो-डाउन का त्रैमासिक निरीक्षण करने का निर्देश प्राप्त है। इसी क्रम में आज नवीन मण्डी गोदाम में रखी ईवीएम मशीनों को रैंडमलीय जाँच हुई। जो सभी सुरक्षित हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी ने सुरक्षा संबंधित लगे उपकरणों, विद्युतीकरण, सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था आदि सुरक्षा मानकों को गहनता से देखा। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।