Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा प्रत्याशी के पक्ष में सात मई को वोट करने की अपील

सपा प्रत्याशी के पक्ष में सात मई को वोट करने की अपील

फिरोजाबाद। लोकसभा फिरोजाबाद की विधानसभा सिरसागंज के गांव भंडारी में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का स्वागत किया गया। इस दौरान विजयपाल यादव ने अपने सभी समर्थक व्यापारियों के साथ सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को भारी मतों से जीतने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि अगर भाजपा यह चुनाव जीती, तो सबसे पहले संविधान को बदल कर रख देगी। जिस संविधान के दम पर एससी और ओबीसी के लोग संघर्ष, मेहनत करके एक समान एक बराबरी का दर्जा पाते हैं। उस संविधान को यह बीजेपी के लोग बदलना चाहते हैं। भाजपा किसान, छात्र, व नौजवानों को धोखा देने का काम कर रही है। नौकरी ना देनी पड़े इसलिए पेपर लिक कर देती है। उन्होंने सात मई को समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान संतोष यादव, पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप यादव, डॉ मनोज यादव, कुलदीप जाटव, जगमोहन यादव प्रदेश सचिव, रवि प्रधान, पंछी सभासद, विकास यादव आदि मौजूद रहे।