Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा प्रत्याशी के समर्थन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित

सपा प्रत्याशी के समर्थन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित

फिरोजाबाद। शनिवार को मक्खनपुर के नवादा में सपा प्रत्याशी अक्षय यादव के लिए जनसभा को संबोधित करने आए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। गठबंधन की घोषणा को जनता के बीच पहुंचाया। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण के बारे में उन्हें पता लग गया है। इन चरणों में भाजपा काफी पीछे छूट गई है। तीसरे चरण में जो चुनाव होने जा रहा है। इसमें फिरोजाबाद के लोग दुख दर्द दूर करने का काम करेंगे और अक्षय यादव को जिताकर खु​शिया लाने का काम करेंगे। भाजपा केंद्र की 10 साल और प्रदेश के सात साल के सरकार की उपलब्धियां नहीं बता पा रहे हैं। जनता जान चुकी है। उनके वादे सभी झूठे निकले। भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ माफ कर दिया। जिन लोगों का पांच करोड़ से अधिक बकाया है उनका माफ कर दिया जाएगा। बड़ों का कर्ज माफ हो गया। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। इंडिया गठबंधन ने तय किया है।सरकार बनने पर पहला फैसला किसानों का कर्ज माफ करने का होगा। अग्निवीर की भर्ती भी चार साल की कर दी। ये नौकरी ऐसी है। जिसमें नौजवानों को कोई सुविधा नहीं मिलेगी। अग्निवीर में शहीद होने पर वह सम्मान भी नहीं मिलेगा। नेताजी ने सैनिकों को सम्मान देने का काम किया था। हम इस चार साल की नौकरी को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अग्निवीर को हम समाप्त करेंगे। आपको पता था कि हवाई जहाज बेच दिए जाएंगे। बंदरगाह बेच दिए जाएंगे। टेलीफोन और एलआईसी बेच दी। आधी रात को नोट बंद कर दिए। इसलिए बीजेपी वाले आ गए तो खाकी वर्दी पहनने वालों की नौकरी भी तीन साल की हो जाएगी। वहीं शिवपाल यादव, प्रो. रामगोपाल यादव, सपा प्रत्याशी अक्षय यादव ने भी जनसभा को संबोधित किया।