Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मलेन का हुआ आयोजन

भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मलेन का हुआ आयोजन

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। लोक सभा रायबरेली में आज 8 मई2024 को भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मलेन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सैनी उत्सव लान ऊंचाहार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष हीरा ठाकुर रहे व मंच पर उपस्थित क्षेत्रीय मंत्री ओबीसी मोर्चा अभिलाष कौशल, लोक सभा संयोजक राम देव पाल, जिला अध्यक्ष अनु० मोर्चा राधेश्याम सोनी, गुड्डू यादव महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, पवन साहू,संतोष साहू,उज्ज्वल पटेल,परमेश पटेल, पप्पू सोनी गिरजेश, रमेश सोनी अनीता चौधरी, टिल्लू जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि हीरा ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा कराए गए विकास एवं गरीब कल्याण के कार्यों के बल पर केंद्र में भाजपा की सरकार पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार के कार्यों का रिपोर्ट कार्य बताना होगा। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे और रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को जिताने की अपील की।