Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा ने विधान सभा बूथ सम्मलेन का किया आयोजन

भाजपा ने विधान सभा बूथ सम्मलेन का किया आयोजन

रायबरेली: संवाददाता। लोक सभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधान सभा बूथ सम्मलेन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विधानसभा बछरावां के तिलेंडा ग्राम सभा के जिलेदार लान में आयोजित हुआ। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को जीत दिलाने के लिए चुनावी रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह, प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लो. स. प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। मंच पर उपस्थित जिला महामंत्री शरद सिंह, मारुती मिश्र, अनुभव कक्कड़, मोहित अग्रवाल, प्रेम मिश्र, सरोज गौतम, मुकेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष जी. बी. सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बुद्धी लाल पासी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता पूरे जोश से कार्य कर रहा है और हमारे द्वारा जनसंपर्क भी किया जा रहा है। इस बार गांव से लेकर शहर तक लोग भाजपा के लिए एकजुट हो रहे हैं, अबकी बार 400 पार में हमें सफलता मिलेगी। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक मौजूद रहे। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने बूथ अध्यक्षों व शक्ति केंद्र संयोजको से बिन्दुवार संगठन के कार्याे पर विस्तृत चर्चा किया व कहा कि भाजपा के लिए बूथ तक के कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होते हैं। चुनाव में बूथ अध्यक्ष की महत्ता सबसे अधिक होती है। इसको ध्यान में रखते हुए पार्टी ने बड़े पदाधिकारियों को शक्ति केंद्र प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है। अब प्रत्येक शक्ति केंद्र प्रभारी का ये दायित्व है कि वह शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ मिलकर प्रत्येक बूथ की संरचना को मजबूत करें। नियमित रूप से बैठक करके कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखें। इसके साथ ही हर बूथ पर संगठन द्वारा नियुक्त किए गए बीएलए टू और बीएलओ के साथ मिलकर बढे़ हुए और कटे हुए वोटों को सही कराएं। अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए नये वोटर बनवाएं। कार्यक्रम इसी क्रम में शिवगढ़ व सतांव में भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की नीव बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख है जिन पर रायबरेली इस बार जीत की इमारत खड़ी करेगा।